आजाद नगर में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

3 अगस्त 2026 : जनपद के ग्राम दरहटा टोला लालपुर निवासी मजदूर प्रदीप (पुत्र अमरनाथ) की सोमवार को आजाद नगर में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार प्रदीप मजदूरी करने के लिए आजाद नगर स्थित देवेंद्र पांडे के घर गए थे। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान वह छत पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रदीप की मौत से पत्नी, बच्चों सहित पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रदीप परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो पुत्र अभय और आरोव हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts