पिपराइच में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दो माह पहले ही हुई थी शादी !

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

27 जुलाई 2026 : पिपराइच थाना क्षेत्र के खुरहूरिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका मुस्कान (पत्नी जितेंद्र) की शादी करीब दो माह पहले ही हुई थी। रविवार सुबह उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद की जानकारी होने पर मुस्कान की मां ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया था। इसके बावजूद रविवार सुबह करीब 8 बजे मुस्कान के फंदे से लटके होने की खबर मिली। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां का कहना है कि शादी के बाद से ही सास कौशल्या, पति जितेंद्र और देवर दीपक द्वारा उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर मुस्कान ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शव के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना था कि जब तक उन्हें ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा, वे वहां से नहीं हटेंगे। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। साथ ही, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है और घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts