भिटौली में पुलिस ने घर से बाहर निकलने से रोका, समर्थकों ने की सरकार विरोधी नारेबाजी !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
23 जुलाई 2026 : भिटौली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह को पुलिस ने बुधवार को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। पुलिस ने उन्हें और उनके समर्थकों को घर से बाहर निकलने से रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मौके पर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान शरद कुमार सिंह ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान तेज प्रताप पांडेय, फैयाज खान, वीरेंद्र चौधरी, इश्तियाक अहमद, सोहराब खान, जय हिंद, अनिल सिंह, प्रेम जायसवाल, अनिल निषाद, मनोज निषाद, सोनू निषाद, विवेक, मुन्ना निषाद, चंचल मद्धेशिया, आर्यन चौधरी, भारत चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



