उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
17 जुलाई 2026 : जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही सदर तहसील में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के समयबद्ध निस्तारण की उम्मीद बढ़ गई है। सत्य प्रकाश गुप्ता इससे पहले चौरी-चौरा तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और कार्यकुशलता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इससे पूर्व वह सीतापुर और रायबरेली जनपदों में नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। लंबे प्रशासनिक अनुभव के कारण उन्हें राजस्व मामलों के कुशल एवं अनुभवी अधिकारी के रूप में जाना जाता है। मूल रूप से बलिया के निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता की पहचान एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की रही है। उनकी कार्यशैली में जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका त्वरित समाधान करना प्रमुख रहा है। सदर तहसील जिले की सबसे महत्वपूर्ण तहसीलों में शामिल है, जहां राजस्व मामलों के साथ जनसुनवाई और प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी अधिक रहती हैं। ऐसे में उनकी तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी। पदभार ग्रहण करने के बाद सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण तथा शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सदर तहसील की कार्यप्रणाली और अधिक सुचारु एवं जनहितकारी बनेगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



