पदभार ग्रहण करते ही दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, अपील की फाइलें दो दिन में अपर एसडीएम कोर्ट भेजी जाएंगी !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
17 जुलाई 20236 : जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी ज्ञान प्रताप सिंह ने सदर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) का पदभार ग्रहण कर लिया है। अब तक वह सदर तहसीलदार के रूप में कार्य करते हुए एसडीएम सदर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। उनके कार्यों और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उन्हें स्थायी रूप से सदर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार संभालने के बाद ज्ञान प्रताप सिंह ने न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसीलदार एवं तहसीलदार न्यायिक न्यायालय से संबंधित जिन मामलों में एसडीएम न्यायालय में अपील दायर होगी, उनकी फाइलें अधिकतम दो दिनों के भीतर अपर एसडीएम न्यायालय भेजी जाएंगी, ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। ज्ञान प्रताप सिंह जुलाई 2024 में गोरखपुर में तहसीलदार के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्होंने सबसे पहले कैम्पियरगंज तहसील में सेवाएं दीं, इसके बाद सदर तहसील का कार्यभार संभाला। करीब एक वर्ष तक सदर तहसीलदार रहते हुए उन्होंने राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण, पारदर्शी कार्यशैली और जनसुनवाई में सक्रिय भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई। शासन ने 30 जून 2025 को उन्हें पदोन्नत कर उप जिलाधिकारी बनाया था और अयोध्या में तैनाती दी थी, लेकिन जिले में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं और उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें गोरखपुर में ही बनाए रखा गया। पदोन्नति के बाद भी उन्होंने सदर तहसील का कार्यभार प्रभावी ढंग से संभाला। प्रशासनिक हलकों में ज्ञान प्रताप सिंह को जमीनी स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान, विभागों के बेहतर समन्वय और आमजन की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए जाना जाता है। सदर एसडीएम के रूप में उनके कार्यकाल से विरासत गलियारा, प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण सहित जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



