उत्तर प्रदेश : महराजगंज
16 जुलाई 2026 : मिशन सेफ स्कूल वाहन अभियान के तहत गुरुवार को परिवहन विभाग ने आनंद नगर, फरेन्दा स्थित स्कॉलर एकेडमी के एक स्कूल वाहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर वाहन संख्या UP55T-5942 को परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया गया, जबकि चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के अनुसार जांच के दौरान चालक विनोद ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व हुई एक सड़क दुर्घटना में उसका दाहिना पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था और वह बिना सहारे चलने में असमर्थ है। इसके बावजूद वह प्रतिमाह 9 हजार रुपये के वेतन पर प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने का कार्य कर रहा था। परिवहन विभाग ने इसे मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम चालक से स्कूल वाहन संचालित कराना न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही भी है। विभाग ने तत्काल प्रभाव से वाहन को निरुद्ध (सीज) कर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र भेजकर संबंधित विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिशन सेफ स्कूल वाहन अभियान के तहत जनपद में स्कूली वाहनों की सघन जांच लगातार जारी रहेगी और विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले विद्यालयों एवं वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


