उत्तर प्रदेश : महराजगंज
16 जुलाई2026 : पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस टीम ने गुरुवार को गनेशपुर तिराहा से मु0अ0सं0 190/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुमार गुप्ता निवासी नानक नगर, नौतनवा, रामअशीष निवासी लेजार महदेवा (फरेंदा), राकेश यादव निवासी मराठा (कैम्पियरगंज, गोरखपुर) तथा नागेन्द्र त्रिपाठी निवासी थरौली बुजुर्ग (पुरन्दरपुर) शामिल हैं। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धू प्रसाद, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल अतीक अहमद, कांस्टेबल राहुल गुप्ता, चन्दन यादव, आरक्षी आशीष वर्मा एवं सुधांशु कौशल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



