बरसों से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पेयजल संकट गहराया; ग्रामीणों ने उठाए सवाल !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

13 जुलाई 2026 : जिले के ब्लॉक फरेंदा सहित विभिन्न विकास खंडों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थापित कई सरकारी नलकूप वर्षों से बंद पड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों को समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, बंद पड़े नलकूपों की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन न तो उनकी मरम्मत कराई गई और न ही उन्हें दोबारा संचालित किया गया। भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश नलकूप परिसरों में साफ-सफाई का भी अभाव है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नलकूपों की मरम्मत और परिसर की सफाई नहीं कराई गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी विकास खंडों में बंद पड़े सरकारी नलकूपों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल चालू कराया जाए तथा नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही नलकूप परिसरों की साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की भी प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और स्वच्छ वातावरण कायम रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts