उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
1 जून 2026 : सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ के तहत रविवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी चौराहे एवं नगर कस्बा क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने ब्रिथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से संदिग्ध वाहन चालकों की जांच की। विशेष रूप से शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। जांच में दोषी पाए गए चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है। महाराजगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशामुक्त होकर ही वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





