उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
11 जुलाई 2026 : कैंपियरगंज क्षेत्र स्थित एक भारत गैस एजेंसी के संचालन को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय सूत्रों और कई उपभोक्ताओं के अनुसार एजेंसी संचालक रामकुमार उर्फ विनय पर गैस कनेक्शन, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ता सेवा में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि नए गैस कनेक्शन के नाम पर उनसे धनराशि लेने के बाद भी उन्हें कई दिनों तक कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया। आरोप है कि कुछ उपभोक्ता पिछले 15 दिनों से लगातार एजेंसी संचालक से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं किया जा रहा। कई लोगों का यह भी दावा है कि एजेंसी के मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ या अनुपलब्ध होने का संदेश सुनाई देता है, जिससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों, समाजसेवियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय सूचना अधिकार एवं मानवाधिकार संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का भी आरोप है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई। इससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन, जिला पूर्ति अधिकारी, भारत पेट्रोलियम (BPCL) के संबंधित अधिकारियों तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा हो सके और भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा सामने न आएं।
जिला प्रभारी महाराजगंज अजय कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



