
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
10 जुलाई 2026 : चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेपाल निवासी बताई जा रही एक युवती नशे की हालत में सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ पर चढ़ गई और कपड़े का फंदा बनाकर अपने गले में डाल लिया। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए महराजगंज मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष पटेल पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संयम और धैर्य का परिचय देते हुए युवती से लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी भी हाल में पेड़ से उतरने को तैयार नहीं हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल स्काई लिफ्टर मंगाया गया। स्काई लिफ्टर पहुंचने के बाद पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत और सूझबूझ से किए गए प्रयास के बाद युवती को सकुशल पेड़ से नीचे उतार लिया गया। समय रहते हुए इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू के बाद युवती को चौक थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसकी पहचान, परिजनों तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में युवती के नेपाल निवासी होने और नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। फिलहाल वह घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि युवती की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



