उत्तर प्रदेश : महाराजगंज (बृजमनगंज)
21 मई 2026 : जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 2 मई 2026 को थाना क्षेत्र के बचगंगपुर टोला थापापुर निवासी नवविवाहिता अंशु पत्नी कृष्ण गोपाल द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 111/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस पंजीकृत किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में मुख्य अभियुक्त पति कृष्ण गोपाल द्विवेदी तथा सास कमला देवी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मृतका के देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण मोहन द्विवेदी पुत्र पुरुषोत्तम द्विवेदी, निवासी बचगंगपुर टोला थापापुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज का न्यायालय में पेशी के बाद विधिक कार्रवाई के तहत भेजा गया।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



