उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
29 सितम्बर 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में 108/102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े एक मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में एक एंबुलेंस सेवा ईएमई (Emergency Medical Technician) पर कथित प्रताड़ना के कारण मरीज की मौत होने का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एंबुलेंस सेवा के दौरान मरीज के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार एवं प्रताड़ना की गई, जिसके बाद मरीज की मौत हो गई। पीड़ित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित ईएमई के विरुद्ध जांच कराकर दोष सिद्ध होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित ईएमई के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही, उसे सेवा से बर्खास्त करने और विभागीय स्तर पर भी कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पीड़ित का कहना है कि 108/102 एंबुलेंस सेवा मरीजों को आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए है। ऐसे में यदि किसी कर्मचारी पर मरीज के साथ प्रताड़ना या लापरवाही के आरोप सामने आते हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी की भूमिका और जिम्मेदारी की समीक्षा की जाए तथा यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो नियमानुसार आपराधिक एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



