सऊदी अरब में सड़क हादसे में महराजगंज के युवक की मौत !

ड्यूटी के दौरान लोडर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गांव में पसरा मातम !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

30 जून 2026 : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सोनिया गांव निवासी 31 वर्षीय संतोष कुमार की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब एक बजे हादसे की सूचना परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, संतोष कुमार सऊदी अरब की राजधानी रियाद में लोडर चालक के रूप में काम करते थे। सोमवार सुबह ड्यूटी के दौरान उनका वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संतोष रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे और करीब एक वर्ष पहले छुट्टी पर अपने गांव आए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद वह वापस सऊदी अरब लौट गए थे। बताया जा रहा है कि संतोष के पिता भी सऊदी अरब के हाफर अल-बातिन क्षेत्र में रहते हैं। परिवार में उनके दो भाई और एक बहन हैं। संतोष की शादी करीब दो वर्ष पहले देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के औरा चौरी गांव निवासी युवती से हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और आठ माह का बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही सोनिया गांव में मातम छा गया। रिश्तेदार और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। परिजन संतोष के पार्थिव शरीर को सऊदी अरब से भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं, ताकि अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *