बच्चों की सुरक्षा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, SJPU की बैठक में दिए गए अहम निर्देश !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

29 जून 2026 : बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा ने की। इसमें जनपद के सभी थानों के नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (CWPO), महिला पुलिस कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, गुमशुदा एवं परित्यक्त बच्चों की बरामदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण समेत बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को बाल संरक्षण संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाले बच्चों और उनके परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए तथा गुमशुदा बच्चों की बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में अधिकारियों ने “बच्चों की सुरक्षा-सम्मान, महराजगंज पुलिस का संकल्प” की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *