एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कोचिंग सेंटरों के लिए नए नियम बनाने को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा !

उत्तराखण्ड : SVT हल्द्वानी

29 जून 2026 : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में दूसरी मंजिल से ज्यादा की ऊंचाई पर और बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाकर केवल एक से दो मंजिल तक की ऊंचाई में कोचिंग सेंटर खोलने का नियम बनाए जाने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को ज्ञापन भेजा| इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कोचिंग सेंटरों के द्वारा की जा रही नियमों की अनदेखी के कारण हो रहे हादसों में बहुत से छात्रों को बेवजह में अपनी जान गंवानी पड़ रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ चिंता का विषय है इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भारत सरकार से यह माँग करती है की भारत देश में जो भी कोचिंग सेंटर दूसरी मंजिल से ज्यादा की ऊंचाई पर और बेसमेंट में संचालित किए जा रहे है उन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाकर यह नियम सुनिश्चित किया जाए की अब कोई भी कोचिंग सेंटर दूसरी मंजिल से ज्यादा की ऊंचाई और बेसमेंट में संचालित नहीं किए जाएंगे जिससे पहला लाभ यह होगा की यदि भविष्य में कोई अनहोनी घटना घटित होती है तो कोचिंग सेंटर की ऊंचाई कम होने से छात्रों को वहां से कूदकर अपनी जान बचाने में आसानी होगी और दूसरा लाभ यह होगा की बेसमेंट में कोई कोचिंग सेंटर संचालित नहीं किया जाएगा तो जल भराव जैसी अन्य घटनाओं से बचा जा सकता है साथ ही एक कोचिंग हॉल में छात्रों के बैठने की संख्या निर्धारित नियमों के तहत पूर्ण रूप से पालन किया जाए जिससे छात्रों के जीवन को सुरक्षित कर छात्रों एवं उनके परिजनों की खुशियों को नष्ट होने से बचाया जा सके क्योंकि छात्रों के माता पिता अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अपने पूरे जीवन की जमा पूंजी उनकी पढ़ाई पर इसलिए न्योछावर कर देते है की उनका बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़ाकर देश की सेवा करेगा लेकिन कोचिंग सेंटर अपने स्वयं के फायदे के लिए नियमों का पालन नहीं करते है जिससे अनहोनी घटनाएं घट जाती है फिर हमें अपने देश के भविष्य होनहार नौजवानों को गँवाना पड़ता है और फिर जिन परिजनों के बच्चे हादसे का शिकार हो जाते है उनका भविष्य भी अंधकार में चला जाता है इसलिए सम्पूर्ण भारत में केवल एक से दो मंजिल तक की ऊंचाई में कोचिंग सेंटर खोलने का नियम बनाया जाए जिससे भविष्य में होने वाली अनहोनी घटना से बचा जा सके| इस दौरान ज्ञापन देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मनीषा आर्या कल्पना भंडारी अलका टंडन सुनीता तिवारी रोहतास प्रजापति योगेश कश्यप मोनिका आर्या खुशी नागर जानकी कश्यप सूरज मिस्त्री नमन तिवारी दीपक कुमार सुशील राय मुकेश कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे|

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *