नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

13 जून 2026 : नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का थाना निचलौल पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन पुरुष और एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा संख्या 157/2026 और 158/2026 में वांछित आरोपियों की तलाश में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर लखनऊ और गोरखपुर के अलग-अलग स्थानों से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। ये लोग नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम लेते थे। इसके बाद फर्जी ऑफर लेटर, नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज देकर पीड़ितों को गुमराह करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:-

1. राजचन्द्रा उर्फ अजीत पुत्र संतराज निवासी कोईली खाल, बड़हलगंज, गोरखपुर।
2. आमोद राठौर निवासी जानकीपुरम, लखनऊ।
3. कुलदीप पुत्र विजय प्रकाश निवासी नरेंद्र नगर, उन्नाव।
4. अराधना कुमारी पत्नी कुलदीप निवासी नरेंद्र नगर, उन्नाव, वर्तमान पता दीनदयालपुरम, तकरोही, इंदिरानगर, लखनऊ।

पूछताछ में आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, बैंक खातों, लेन-देन और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *