महाराजगंज पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, लोहे की पाइप बरामद !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
20 मई 2026 : कोतवाली थाना पुलिस ने करीब एक वर्ष पुराने चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए तांत्रिक की हत्या कर शव छिपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ जेलर निवासी सहजनवां, गोरखपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार मृतक रमाकान्त चौहान निवासी पिपरा रसूलपुर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का कार्य करता था। आरोपी के घर पूजा-पाठ के सिलसिले में उसका आना-जाना था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उसे शक हो गया कि तांत्रिक क्रिया के कारण उसके पुत्र की जान गई है। इसी रंजिश में उसने हत्या की योजना बनाई। बताया गया कि 1 जून 2025 को आरोपी रमाकान्त चौहान को पूजा-पाठ के बहाने कार से सहजनवा ले गया। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद सुनसान स्थान पर लोहे की पाइप से सिर पर वार कर हत्या कर दी। बाद में शव को कार से बस्ती जनपद के एक सुनसान इलाके में फेंक दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी द्वारा लगातार खोजबीन की गई, लेकिन आरोपी बहाने बनाकर टालता रहा। बाद में मुकदमा दर्ज होने पर वह दिल्ली भाग गया था। हाल ही में वापस लौटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार यादव समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* :https://www.youtube.com/@swarvidrohtimes
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



