पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

10 जून 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा के अंतिम दिवस जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आनंद नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंध, निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की और परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उनके निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रही। परीक्षा के अंतिम दिन केंद्र पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *