मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
8 जून 2026 : भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिस घर में सोमवार को बेटी के मुंडन संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार बरगदही गांव निवासी राजभान की पत्नी प्रीति (28) का शव रविवार देर रात घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए| मृतका की बहन रूपा ने आरोप लगाया कि पूछताछ करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि प्रीति कुछ समय पहले फंदे से लटकी हुई मिली थी, जिसे नीचे उतार लिया गया था। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था। मायके पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें तत्काल नहीं दी गई और मृतका का मोबाइल फोन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। किसी तरह प्रीति के फोन से जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एम्बुलेंस बुलाने के बजाय प्रीति को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। जिस परिवार में बेटी के मुंडन संस्कार की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत आत्महत्या है या दहेज उत्पीड़न से जुड़ा कोई गंभीर मामला, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



