उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
6 जून 2026 : आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने शनिवार को जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत इंटर कॉलेज परतावल तथा महराजगंज इंटर कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल तथा यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अवैध प्रयोग एवं परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रबंधन किया जाए। उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सतत समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि भर्ती परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



