उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
5 जून 2026 : विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं गंगा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में ‘सामाजिक संस्थान संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा समाज की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी के पौधे को जल अर्पित कर तथा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। मुख्य वक्ता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय सह पर्यावरण संयोजक राकेश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रति व्यक्ति पेड़ों की घटती संख्या गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणविदों के अनुसार देश की कुल भूमि का कम से कम 30 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र होना चाहिए, लेकिन यह लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान हमें स्वयं ही करना होगा और छोटे-छोटे प्रयास आगे चलकर बड़े बदलाव का आधार बनेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि यदि पर्यावरण संरक्षण को व्यवहारिक रूप से सफल बनाना है तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना होगा। उन्होंने प्रत्येक किसान परिवार में कम से कम दो गाय रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे गांव आत्मनिर्भर बनेंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





