चौक थाना क्षेत्र के धरमौली टोला डूमरभार की घटना, पुलिस जांच में जुटी !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
4 जून 2026 : चौक थाना क्षेत्र के धरमौली टोला डूमरभार में घरेलू विवाद के बाद एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह महिला का शव गांव के सामने स्थित जंगल में पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलमती देवी (पत्नी इंद्रजीत) निवासी धरमौली टोला डूमरभार का बुधवार शाम खाना बनाने समेत अन्य घरेलू बातों को लेकर अपने पति से विवाद हो गया था। परिजनों के अनुसार कहासुनी के बाद वह नाराज होकर घर से चली गई थीं। गुरुवार सुबह गांव के सामने स्थित नाथनगर बीट जंगल में ग्रामीणों ने उनका शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा चौक पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




