महाराजगंज में सघन वाहन चेकिंग अभियान, 83 वाहनों से हटवाई गई काली फिल्म !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

3 जून 2026 : यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और वीआईपी कल्चर पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने मंगलवार को पूरे जनपद में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान विभिन्न चौराहों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 83 चार पहिया वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) हटवाई गई। वहीं, अवैध रूप से हूटर और सायरन का उपयोग कर रहे दो वाहनों से हूटर-सायरन उतरवाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन में पाए गए वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालान सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वाहनों पर प्रतिबंधित काली फिल्म, अवैध हूटर या सायरन का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस प्रशासन के अनुसार जनपद में ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *