समस्याओं के समाधान पर सीएमओ का मिला भरोसा !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
31 मई 2026 : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और निशिकांत चौधरी नेतृत्व में आज परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल एएनएम संवर्ग की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर से मिला तथा उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया कि एएनएम संवर्ग जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा वर्तमान समय में विभागीय कार्यों के प्रति एएनएम कर्मियों में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण बना है। परिषद ने कहा कि एएनएम कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने हेतु उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान आवश्यक है। परिषद द्वारा दिए गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से पटल एवं कार्यक्षेत्र परिवर्तन, टीबीआई प्रोत्साहन राशि के नियमित भुगतान तथा एनपीएस कटौती संबंधी समस्याओं को उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जिन एएनएम कर्मियों की पटल अथवा कार्यक्षेत्र परिवर्तन की इच्छा नहीं है, उन्हें यथावत रखा जाए, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित न हो तथा कर्मचारियों में अनावश्यक असंतोष की स्थिति उत्पन्न न हो।इसके अतिरिक्त परिषद ने कहा कि एएनएम संवर्ग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है, जिसके लिए शासन द्वारा टीबीआई प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, लेकिन जनपद में इसका भुगतान नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। परिषद ने मांग की कि प्रोत्साहन राशि का माहवार भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। ज्ञापन में वर्ष 2023 बैच की एएनएम कर्मियों के खातों से अभी तक एनपीएस कटौती प्रारंभ न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। परिषद ने बताया कि इस संबंध में कई बार आवश्यक प्रपत्र जमा किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिषद ने शीघ्र एनपीएस कटौती प्रारंभ कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता करते हुए परिषद के अध्यक्ष रुपए श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में अस्पतालों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा कार्ड पर इलाज करने में आनाकानी की जा रहे हैं तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति में भी आपके कार्यालय में एक महीने का समय लग जाता है कृपया इसे टाइम बाउंड किया जाए और अस्पतालों को आपके माध्यम से निर्देशित किया जाए कि वह किसी भी प्रकार से इलाज करने में आनाकानी ना करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एएनएम संवर्ग और दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा पर इलाज एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी सभी शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी तथा जो समस्याएं विभागीय स्तर से हल हो सकती हैं, उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परिषद सदैव कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास करती रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल, संरक्षक अशोक पांडेय, अनिल द्विवेदी, अनूप कुमार, राजेश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली एवं ए एन एम संवर्ग की निशान्त चौधरी, नीलम यादव, मंजू राय, सीमा राय, प्रियंका, निशिकान्ति चौधरी, सुमन गौतम, शोभा चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



