उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
29 मई 2026 : कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी चौकी अंतर्गत ग्राम एकसडवा और ग्राम जोगियाबारी के बीच गोरखपुर–सोनौली हाईवे पर शुक्रवार को ट्रेलर और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक जावेद अख्तर पुत्र शमशेर निवासी बटईढीहा थाना कोल्हुई ट्रैक्टर चला रहे थे। ट्रैक्टर पर सुरेश कुमार पुत्र केदारनाथ निवासी पिपरा सोहट थाना कोल्हुई तथा बुद्धू पुत्र टिमकी निवासी सम्पतिहा थाना नौतनवा भी सवार थे। इसी दौरान हाईवे पर एक अज्ञात ट्रेलर से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुद्धू (30 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि चालक जावेद अख्तर और सुरेश कुमार को सामान्य चोटें आईं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी जोगियाबारी तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने बुद्धू को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





