मुख्यमंत्री योगी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 2027 विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव !
उत्तर प्रदेश : लखनऊ
25 मई 2026 : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाए रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सोमवार शाम तक इस संबंध में शासनादेश जारी होने की संभावना है। प्रदेश की 57 हजार 695 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में 26 मई से ग्राम पंचायतों में प्रशासक समिति के गठन की प्रक्रिया लागू होगी। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्राम पंचायतों में इस प्रकार की प्रशासक व्यवस्था लागू की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार अब पंचायत चुनाव वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कराने की तैयारी में है। इसी को देखते हुए ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस निर्णय के बाद स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल पंचायत चुनाव नहीं होंगे और ग्राम पंचायतों का संचालन वर्तमान प्रधानों के माध्यम से ही जारी रहेगा। पंचायती राज विभाग ने इस योजना को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे मुख्यमंत्री की स्वीकृति भी मिल चुकी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले का असर ग्रामीण राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि पंचायत चुनाव अब सीधे 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



