उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
21 मई 2026 : जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार देर शाम चिलम चौराहा की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, उ0नि0 मंगला प्रसाद पुलिस बल के साथ ग्राम बडहरा बरईपार स्थित चिलम चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान करीब 7:30 बजे चौराहे के पास स्थित एक मकान से कुछ लोग बाहर आए और वाहन चेकिंग का विरोध करने लगे। आरोप है कि शराब के नशे में मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए माहौल तनावपूर्ण बना दिया। काफी समझाने-बुझाने के बावजूद जब वे नहीं माने तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामा चौधरी, संजय गुप्ता और सोहन चौधरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा संख्या 145/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



