उत्तर प्रदेश : बलिया
13 अप्रैल 2026 : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय आलोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक-13.01.2026 व दिनांक 20.01.2026 को थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026 व 17/2026 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश में दिनांक 11.04.2026 उ0नि0 संदीप कुमार, उ0नि0 श्री पवन निगम, मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहनमे मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर पूर्व से रवाना व0उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल. व उ0नि0 श्री रामकुमार यादव, उ0नि0 श्री विरेन्द्र कुमार विश्वास मय हमराह द्वारा अभियुक्तगण *क्रमशः1. अवधेश वर्मा उर्फ डाक्टर पुत्र स्व0 चौधुर वर्मा निवासी करसी थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 55 वर्ष 2.चन्दन राम पुत्र किशुन दयाल निवासी इनामीपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष 3. संजय राम उर्फ डाक्टर पुत्र प्रभुनाथ निवासी डुमाडाड थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष* को समय करीब 00.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया ।जिनके कब्जे से कब्जे से चोरी के 23,500 रुपये व पीली धातु व सफेद धातु के जेवरात (कीमती लगभग 08 लाख 80 हजार रुपये) बरामद किया गया।
पूछ-ताछ विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग आस पास के क्षेत्र के मंदिर व घरों में पहले रेकी करतें फिर चोरी की योजना बनाकर रात्रि में लोहे के राड से घरो का ताला तोड़कर चोरी करते हैं, पूर्व में की गयी चोरियों के सामान को जो इस झोले में इकट्ठा किये थे जिसको आपस में बांटने और चोरी करने के लिये पुनः योजना बना रहे थे तथा जो तलाशी से हम लोगों के पास से पैसे मिले है वह चोरी के है, चोरी के जो नगद भी प्राप्त होते थे उसको आपस में बांट लिया था । उनके कब्जे से मोटर साइकिलो को बारी-बारी से चेक किया गया तो मोटर साइकिल ब्लैक/लाल रंग की एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल जिसके नम्बर प्लेट पर UP 60 BB 8954 लिखा हुआ है, जिसको ई-चालान एप पर डालकर चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम चन्दन कुमार पुत्र किशुन दयाल निवासी इनामीपुर थाना नगरा जनपद बलिया के नाम से रजिस्टर्ड है, तथा दूसरी मोटर साईकिल होण्डा लियो जिसके अंकित रजिस्ट्रेशन न0-UP 60AV 9094 को चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम विन्दु देवी पत्नी अवधेश वर्मा निवासी करसी थाना नगरा बलिया के नाम से रजिस्टर्ड है । जिसकी डिग्गी को खोलकर चेक किया गया तो 01 अदद डेल कम्पनी का लैपटाप मय चार्जर बरामद हुआ, तीसरी मोटर साईकिल बजाज पल्सर न0UP60BK 2941 को चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम संजय कुमार पुत्र प्रभुनाथ निवासी डुमाडाढ थाना नगरा बलिया के नाम से रजिस्टर्ड है । बताए कि इन्ही मोटरसाईकिलों से आस पास के क्षेत्रो में दिन में घूम कर रेकी करते है तथा अपने अन्य साथियो के साथ रात्रि में चोरी की घटना कारित करते है, जिसे नियमानुसार सीज किया गया और पूछ ताछ में बताए कि हम लोगो के साथ 1-उमेश कुमार राजभर पुत्र श्रीराम दिली निवासी ग्राम चन्द्रवार दुगौली थाना नगरा बलिया 2-बबलू राम पुत्र शिवबचन निवासी पचवार थाना रसडा जनपद बलिया 3-बलवन्त कुमार पुत्र हरेन्द्र राम निवासी चन्द्रवार दुगौली थाना नगरा जनपद बलिया 4- कन्हैया राम पुत्र स्व0 वीरन राम निवासी ग्रा0 चरउवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया 5- जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू पुत्र जोगिन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम चरउवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया 6- सुरज राम पुत्र शिवधनी निवासी कमलसागर थाना रामपुर बेलौली जनपद मऊ भी थे जो हम लोगो के साथ मिलकर चोरी करते है लेकिन हम लोगो को जानकारी हुई थी कि उमेश,बबलू,बलवन्त, कन्हैया, जगदीश उर्फ गुड्डू को नगरा पुलिस के द्वारा पकड़ कर जेल भेज दिया गया है, आज अभी सूरज राम भी यही पर आने वाले था उन्ही का हम लोग यहा इन्तजार कर रहे थे जब वो आता तो हम लोग चोरी की योजना तैयार कर चोरी करते कि आप लोगो ने हम लोगो को पकड लिया । अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग तथा हमारे साथी उमेश,बबलू, कन्हैया,गुड्डु,बलवन्त, के साथ मिल कर दिनांक-16.12.2025 को सच्चिदानन्द सिहं पुत्र स्व0 विश्वनाथ सिहं ग्राम मलप हरसेनपुर के घर से करीब अस्सी हजार रुपये और सफेद व पीली धातुओं के जेवरात चोरी किये थे, आज जो हमलोगो के पास से जो एक जोडा बाली मिली है यह उसी चोरी का जिसे हमलोग बेचने के फिराक में थे, परन्तु अब तक बेच नही पाये है । दिनांक-20.01.2026 को सुपापाली के रामजानकी मंदिर से मुर्तियां व कुछ पैसे चोरी किये थे । उसको हम लोगो ने बेचने के लिये रख लिये थे उसको काफी बेचने का प्रयास किया गया परन्तु उसको कोई खरीदने वाला नही मिला तो बिहार जाते समय गंगा नदी में मूर्ति को फेक दिया था एवं जो पैसे थे उनमें से संजय राम के पास से मिले बचे पैसो में से 500/-रूपया मंदिर का पैसा है । दिनांक-16/17.01.2026 की रात्रि को ग्राम छाता सेमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोडकर मंदिर परिसर से माता दुर्गा, राधा कृष्ण व गणेश जी का चांदी का मुकुट तथा गले का लाकेट(मंगल सुत्र) तथा दान पेटी से हमलोग तथा हमारे साथी उमेश,बबलू,बलवन्त,कन्हैया, ने मिलकर चोरी किया था, पैसे को हम लोगो नें आपस में बाट लिये थे , दिनांक-28.03.2026 की रात्रि को ग्राम मीरपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ में किराना की दुकान का ताला तोडकर हम लोग कन्हैया के साथ मिलकर किराना का सामान व कुछ नकदी का चोरी किया था किराना के सामान को हम लोगो ने आपस में बांटकर घरेलू इस्तेमाल कर खत्म कर दिये तथा नगदी को आपस में बाट लिये थे, दिनांक-21.02.2026 एवं दिनांक-14.03.2026 की रात्रि में ग्राम बलेसरा जई का पुरा थाना गडवार जनपद बलिया में श्री कृष्ण यादव एवं सलोनी प्रसाद के घर से हमलोग तथा कन्हैया के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित किये थे, दिनांक-21.02.2026 की रात्रि में ग्राम धरहरा हल्दीरामपुर थाना उभांव बलिया में रामध्यान प्रजापति के खेत से सोलर पैनल की चोरी किये थे,तथा दिनांक-8.03.2026 की रात्रि कस्बा नगरा के बलिराम प्रसाद के घर का ताला तोडकर हम लोग एवं हमारे साथी सूरज राम पुत्र शिवधनी निवासी कमलसागर थाना रामपुर बेलौली जनपद मऊ जो अभी कुछ देर बाद यही पर आने वाला था उसी के साथ मिलकर हमलोगो ने सोने-चांदी व नगदी चोरी किये थे जिसे हम लोग आपस में बांटने वाले थे जो एक जोडा आयरन,एक जोडा सुई धागा, तीन पीस दाना, दो पीस नाक कील,एक माला मे 05 लाकेट व पांच दाना, पिली धातु, चार पीस पायल, चार पीस बिछिया है यह सब उसी चोरी का है जिसे हम लोग आपस में बाटने वाले थे । दिनांक-13.07.2025 को हमलोग तथा अपने साथी सूरज राम के साथ मिलकर नगरा सिकन्दरपुर रोड भिटकुना पेट्रोल पम्प के पास एक मकान का मेन गेट का ताला तोड कर फ्रिज कूलर गहना व लैपटाप आदि सामान की चोरी किया था । संजय कुमार ने बताया कि ये जो लैपटाप है यह उसी चोरी का है जिसे हम लोग अभी बेच नही पाये है । जो हमलोगो के पास से शेष 18000/00 रूपया मिला यह उसी चोरी का है जिसे हम लोगो ने आपस में बाट लिया था, शेष सामान को भी हमलोग बेच कर उसके पैसो को आपस में बांट लिये थे । जो हमलोगो से खर्च हो गया है कुछ सामान बचा है जो सूरज कुमार के पास है । दिनांक-03.01.2026 को सुखपुरा के ग्राम सोबईबांध से हमलोगो ने एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरा को चुरा लिया था जिसको बेच दिया हूं। दिनांक-06.03.2026 को हम लोग अपने साथी सूरज कुमार व कुछ अन्य साथी जिसका नाम हमलोग नही जानते है उनके साथ ग्राम हरनाटार दयालपुर थाना सिकन्दरपुर में सत्याराम कन्नौजिया के घऱ का ताला तोडकर गहने एवं नकदी चोरी किये थे जिसमें हम लोग के हिस्से में कुछ रूपये आये थे जिनको हम लोगो ने खर्च कर दिया है जिसमें से बचे पैसे में संजय राम के पास 700/रूपया,अवधेश के पास से 400/रूपया एवं चन्दन के पास से 900/रूपया बरामद पैसो में ही है। दिनांक-22.01.2026 को हम लोग अपने साथी सूरज कुमार के साथ ग्राम बरइच थाना भीमपुरा जनपद बलिया में अनिल कुमार मिश्र के घर से नगदी व कीमती जेवरात की चोरी किये थे जेवरात व नगदी को हमलोग आपस में बांट लिये थे जेवरात को हम लोगों ने बेच दिया था तथा उनके शेष पैसे जो है उनमें से संजय राम के पास 1300/रूपया,अवधेश के पास से 500/रूपया एवं चन्दन के पास से 200/रूपया बरामद पैसो में ही है । शेष बचे जेवरात एक पीस करधन,चार पीस हाथ पंचा,एक पीस चोटी,एक पीस हाफ रिंग,तीन पीस ज्यूतिया,तीन पीस पायल,20 पीस नये पायल सफेद धातु,मोबाइल टैप के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताये कि हम लोग विभिन्न जगहो से चोरी किया है जो हम लोगो को याद नही है कि कहाँ से चोरी किया है, हम लोग पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके है । इसी कारण हम लोग आप को देख कर भागना चाह रहे थे कि आपलोगो नें हम लोगो को पकड़ लिया, पकडे गये व्यक्तियों द्वारा बताई गयी चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 1-मु0अ0सं0-76/26 धारा 331(3),305(ए) बीएनएस,2-मु0अ0स0 08/26 धारा 331(4),305(A), 317(2),317(4) बीएनएस 3- मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D), 317(2),317(4) बीएनएस,4-मु0अ0सं0-226/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस पंजीकृत है । पकड़े गये व्यक्तियों को उनको अपराध का बोध कराते हुये अन्तर्गत धारा 331(3),331(4),305(A), 305(D), 317(2),317(4) बीएनएस में हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार शुदा वांछित अभियुक्तगण संजय,चन्दन,अवधेश उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना गडवार,बासडीह रोड, उभांव, थाना हलधरपुर जनपद मऊ को जरिये उचित माध्यम अवगत कराया गया तथा थाना सिकन्दरपुर, भीमपुरा से उपरोक्त घटना के संबंध में जानकारी हुई कि थाना सिकन्दरपुर पर मु0अ0सं0- 48/26 धारा 331(4),305 बीएनएस एवं थाना भीमपुरा पर मु0अ0सं0- 13/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस पंजीकृत है, अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
बरामदगी विवरणः-
1. 23,500 रुपये तथा 03 अदद मोबाइल फोन|
2. 01 अदद डेल कम्पनी का लैपटाप मय चार्जर|
3. 01 जोडा आयरन वजन 10.450 ग्राम पीली धातु|
4. 01 जोडा सुई धागा वजन 7.320 ग्राम पीली धातु|
5. 01 जोडा बाली वजन 1.760 ग्राम पीली धातु|
6. 03 पीस दाना वजन 0.850 ग्राम पीली धातु|
7. 02 पीस नाक कील वजन 0.850 ग्राम पीली धातु|
8. 01 मंगल सूत्र जिसमें प्लास्टिक की गुरिया मे पीली धातु|
9. 05 लाकेट व पांच दाना कुल वजन 14.800 ग्राम सभी पीली धातु|
10. 01 पीस करधन वजन 90 ग्राम सफेद धातु|
11. 04 पीस हाथ पंजा वजन 103.700 ग्राम सफेद धातु|
12. 01 पीस चोटी वजन 46 ग्राम|
13. 04 पीस पायल वजन 112.500 ग्राम सफेद धातु|
14. 01 हाफ रिंग वजन 20.390 ग्राम सफेद धातु|
15. 03 पीस ज्यूतिया लाल धागे में लगा हुआ वजन 4.280 ग्राम|
16. 03 पीस पायल वजन 131.500 ग्राम |
17. 04 पीस बिछिया वजन 13.470 ग्राम |
18. 20 अदद नये पायल वजन 765.890 ग्राम सभी सफेद धातु|
19. 02 अदद लोहे के राड बरामद हुआ|
सम्बन्धित अभियोग-
1. 08/26 धारा 331(4),305(A), 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा बलिया|
2. मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D), 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा बलिया|
अनावरित अभियोग-
1. 76/26 धारा 331(3), 305(A) बीएनएस थाना नगरा, बलिया|
2. मु0अ0सं0 226/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस थाना नगरा, बलिया|
3. मु0अ0सं0- 48/26 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना सिकन्दरपुर, बलिया|
4. मु0अ0सं0- 13/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस थाना भीमपुरा, बलिया|
5. मु0अ0सं0- 017/26 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना बांसडीह रोड बलिया|
6. मु0अ0सं0- 041/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस थाना गड़वार बलिया|
7. मु0अ0सं0- 065/26 धारा),305 बीएनएस थाना गड़वार बलिया|
8. मु0अ0सं0-046/26 धारा 303(2) बीएनएस उभांव, बलिया|
9. मु0अ0सं0-70/26 धारा 341(4),305(ए),127(2),351(3) बीएनएस थाना हलधरपुर जनपद मऊ |
10. मु0अ0स0 24/026 धारा 305(A) थाना सुखपुरा जनपद बलिया|
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त अवधेश वर्मा उर्फ डाक्टर पुत्र चौधर वर्मा निवासी करसी थाना नगरा जनपद बलिया के विरूद्ध निम्न मुकदमे पंजीकृत है-
1.मु0अ0सं0 74/2008 धारा 379/411 भादवि0 थाना उभाव जनपद बलिया
2. मु0अ0सं0 235/2009 धारा 356/392/411 भादवि0 थाना नगरा जनपद बलिया
3. 238/2009 धारा 307 भादवि0 थाना नगरा जनपद बलिया
4. मु0अ0सं0 009/2007 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना मनियर जनपद बलिया
5. मु0अ0सं0 8/2026 धारा 305(ए),317(2),317(4),331(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया
6. मु0अ0सं0 17/2026 धारा 305(डी) ,317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया ।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त संजय राम उर्फ डाक्टर पुत्र प्रभुनाथ निवासी डुमाडाड थाना नगरा जनपद बलिया के विरूद्ध निम्न मुकदमे पंजीकृत है-
1.मु0अ0सं0 91/2014 धारा 353/504/506 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद बलिया|
2.मु0अ0सं0 125/2012 धारा 302/394/411/120बी भादवि0 व 25/24 आर्म्स एक्ट थाना गड़वार जनपद बलिया|
3.मु0अ0सं0 606/2015 धारा 147/148/149/307 भादवि0 थाना घोसी जनपद मऊ|
4.748/2015 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि0 थाना घोसी जनपद मऊ |
5.मु0अ0सं0 1339/2015 धारा 174(ए) भादवि0, थाना घोसी जनपद मऊ|
6.मु0अ0सं0 1861/2016 धारा 174(ए) भादवि0, थाना घोसी जनपद मऊ|
7.मु0अ0सं0 437/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हलधरपुर जनपद मऊ|
8.738/2020 धारा 41/411/414 भादवि0 थाना हलधरपुर जनपद मऊ|
9.मु0अ0सं0 8/2026 धारा 305(ए),317(2),317(4),331(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया |
10.मु0अ0सं0 17/2026 धारा 305(डी) ,317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया ।
अभियुक्त चन्दन राम पुत्र किशुन दयाल निवासी इनामीपुर थाना नगरा जनपद बलिया के विरूद्ध निम्न मुकदमे पंजीकृत है-
1. मु0अ0सं0 8/2026 धारा 305(ए),317(2),317(4),331(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया|
2. मु0अ0सं0 17/2026 धारा 305(डी) ,317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया|
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. अवधेश वर्मा उर्फ डाक्टर पुत्र स्व0 चौधुर वर्मा निवासी करसी थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 55 वर्ष|
2. चन्दन राम पुत्र किशुन दयाल निवासी इनामीपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 35वर्ष |
3. संजय राम उर्फ डाक्टर पुत्र प्रभुनाथ निवासी डुमाडाड थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष |
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ला थाना नगरा जनपद बलिया |
2. उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना नगरा जनपद बलिया |
3. उ0नि0 श्री रामकुमार थाना नगरा जनपद बलिया |
4. उ0नि0 श्री पवन निगम थाना नगरा जनपद बलिया |
5. उ0नि0 श्री विरेन्द्र कुमार विश्वास थाना नगरा जनपद बलिया |
6. हे0कां0 दिनेश यादव थाना नगरा जनपद बलिया |
7. कां0 सुनील निषाद थाना नगरा जनपद बलिया |
8. हे0कां0 धर्मेन्द्र कुमार थाना नगरा जनपद बलिया |
9. कां0 श्रवण यादव थाना नगरा जनपद बलिया |
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



