पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महाराजगंज !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

27 फरवरी 2026 : कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों की सुविधाओं का जायजा लेने हेतु श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ संबंधित कारागार अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे| निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने कारागार परिसर के विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था, प्रकाश, वेंटिलेशन तथा स्वच्छता की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों तथा खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था की जांच की गई तथा संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया| जेल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय अभिलेखों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का परीक्षण किया गया। उन्होंने चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देश दिया कि बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए| पुलिस अधीक्षक महोदय ने कारागार परिसर की समग्र साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु नियमित सफाई, कीटाणुनाशन तथा निगरानी प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया| उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखते हुए बंदियों के अधिकारों एवं मानवीय गरिमा का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं का समय-समय पर परीक्षण करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा| निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कारागार की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने हेतु नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *