राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ के विशेषज्ञों द्वारा स्थल निरीक्षण, कृषकों से सीधा संवाद !

उत्तर प्रदेश : मधुबनी

26 फरवरी 2026 : सकरी में प्रस्तावित सहकारी चीनी मिल के लिए संभाव्यता प्रतिवेदन एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन निर्माण की प्रक्रिया तेज, 25 फरवरी 2026 मधुबनी जिले के सकरी में प्रस्तावित सहकारी चीनी मिल की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड, नई दिल्ली के मुख्य गन्ना सलाहकार डॉ आर. बी. डोले एवं तकनीकी सलाहकार के. एम. चौधरी द्वारा सकरी में प्रस्तावित सहकारी चीनी मिल स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सहकारी चीनी मिल की संभाव्यता प्रतिवेदन (फिजिबिलिटी रिपोर्ट) एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के उद्देश्य से भूमि की स्थिति, संपर्क पथ, जल उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, गन्ना उत्पादन क्षेत्र, परिवहन सुविधा सहित अन्य तकनीकी एवं भौगोलिक पहलुओं का गहन अवलोकन किया गया| स्थानीय गन्ना कृषकों से सीधी वार्ता, उत्साहपूर्ण सहभागिता, स्थल निरीक्षण के उपरांत विशेषज्ञ दल द्वारा स्थानीय गन्ना कृषकों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान कृषकों ने गन्ना उत्पादन, विपणन में आ रही समस्याओं, उचित मूल्य, परिवहन सुविधा एवं चीनी मिल की स्थापना से होने वाले लाभों पर अपने विचार साझा किए| विशेषज्ञों ने कृषकों को आश्वस्त किया कि प्रस्तावित सहकारी चीनी मिल से न केवल गन्ना का समुचित मूल्य मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, आर्थिक सशक्तिकरण एवं कृषि आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा| निरीक्षण एवं कृषक संवाद के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला ईख (गन्ना) पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने जिले में गन्ना उत्पादन की वर्तमान स्थिति, संभावनाओं एवं सहकारी चीनी मिल की आवश्यकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विशेषज्ञ दल को उपलब्ध कराईं| क्षेत्रीय विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी सहकारी चीनी मिल| प्रस्तावित सहकारी चीनी मिल की स्थापना से मधुबनी जिले के सकरी एवं आसपास के क्षेत्रों में गन्ना कृषकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना कृषि, उद्योग एवं सहकारिता के समन्वय से क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगी|

जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *