जिला सीमावर्ती क्षेत्र में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में नेपाली शराब एवं वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार !

बिहार : मधुबनी

24 फरवरी 2026 : 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई दो सफल कार्रवाइयों में भारी मात्रा में नेपाली शराब तथा मोटरसाइकिलें जब्त की गईं एवं दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर बी समवाय, पिपरौन द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 284/10 के निकट भारतीय क्षेत्र में विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 570 बोतल (171 लीटर) नेपाली शराब बरामद की गई। एक महिला को मौके पर पकड़ा गया, जिसका पता – ग्राम सोथगांव, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी (बिहार) है। अन्य संदिग्ध व्यक्ति सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए।सी समवाय, जानकीनगर द्वारा नियमित नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 277/1 के निकट लगभग 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1740 बोतल (522 लीटर) नेपाली शराब एवं 03 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसका पता ग्राम मथौर, खटैया, थाना बसोपट्टी, जिला मधुबनी है। अन्य तस्कर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।दोनों मामलों में जब्त सामग्री एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित थानों को सुपुर्द किया जा रहा है।इस संबंध में 48वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री गोविन्द सिंह भण्डारी ने कहा कि, “सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी एवं अन्य अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। स्थानीय नागरिकों से भी अइपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत बल को दें।48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा क्षेत्र में सतत निगरानी एवं सघन गश्ती अभियान जारी है|

जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *