उत्तर प्रदेश : देवरिया
23 फरवरी 2026: जिले के शिक्षक स्वर्गीय कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले ने बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। मृतक शिक्षक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट और वायरल वीडियो में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है| इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) तथा अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध गुलरिहा थाना में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है| घटना की सूचना शासन को भेजे जाने के बाद उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को अवगत कराया गया। शासन स्तर पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताते हुए कहा है कि शोकाकुल शिक्षक परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की जाती हैं| साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे| बताया जा रहा है कि यह मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र से संबंधित है, जहां पुलिस एवं प्रशासन संयुक्त रूप से साक्ष्य संकलन और बयान दर्ज करने की कार्रवाई कर रहे हैं| क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ द्वारा भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है|
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/






