उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
25 नवंबर 2026 : शाहपुर थाना क्षेत्र के रेल विहार में मंगलवार को नई पुलिस चौकी का शुभारंभ हुआ। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चन्नाप्पा ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटिल, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह और शाहपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने चौकी परिसर, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। चौकी संचालन की जिम्मेदारी सत्यम सिंह को सौंपी गई है। अधिकारियों ने उन्हें क्षेत्र में नियमित गश्त करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी एस. चन्नाप्पा ने कहा कि बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पुलिस की मौजूदगी मजबूत करना जरूरी है। नई चौकी शुरू होने से अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने तथा शिकायतकर्ताओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने बीट पुलिसिंग के माध्यम से चोरी, छिनैती और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया। चौकी शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों और संभ्रांत लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



