महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत इटहिया शिव मंदिर मेले हेतु पुलिस बल को किया गया ब्रीफ !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

14 फरवरी 2026 : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना ठूठीबारी क्षेत्रांतर्गत इटहिया शिव मंदिर पर आयोजित होने वाले विशाल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया|

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि—

1. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
2. मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों का पृथक्करण किया जाए।
3. महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए तथा एंटी रोमियो टीम सक्रिय रहे।
4. भीड़ प्रबंधन, लाउडस्पीकर के माध्यम से जनजागरूकता, खोया-पाया केंद्र तथा सहायता डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए।
5. पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वाहन व्यवस्था सुव्यवस्थित कराई जाए ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
6. स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन इकाई से समन्वय स्थापित रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहें।

अधिकारियों द्वारा स्वयं मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस बल को जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया| अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी|

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *