आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की बैठक आयोजित की गई !

बिहार : मधुबनी

14 फरवरी 2026 : जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामले, सड़क संबधी कमियों का न्यूनीकरण, सुरक्षित वाहन चालन, घायलों की मदद, दुर्घटना दावा, चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा को लेकर की गई करवाई, शहर में जाम की समस्या, यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता आदि को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा सड़क सुरक्षा के मानक के अनुरूप सभी बिंदुओं पर आवश्यक निदेश एवं सुझाव दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निदेशित किया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये गाईडलाईन एवं विभागीय निदेशों का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित करेगें। बैठक में उपस्थित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं निजी विद्यालय संगठन के प्रतिनिधि को निदेशित किया गया कि विद्यालय में परिचालित होने वाले वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानक के अनुसार ही परिचालित करेगें। किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानक के प्रतिकूल वाहनों का संचालन नहीं करेंगे। साथ उनके द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि वाहनों के सुरक्षित परिचालन के मद्देनजर मोटर वाहन अधिनियम / नियमावली का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करायेगे तथा अधिनियम / नियमावली का उल्लंघन कर परिचालित होने वाले वाहनों के परिचालन को सख्ती से निरूद्ध करेंगे। मोटर वाहन अधिनियम / नियमवली का उल्ल्धन कर परिचालित होने वाले वाहनों का सख्ती से जाँच करते हुये नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेगें। मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत जांच एवं कार्रवाई को सख्ती से लागू करने का निर्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से कृत कार्रवाई से संबधित रिपोर्ट भेजे। उन्होंने कहा कि आम लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटना की आशंका को काफी कम किया जा सकता है। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और मृतकों का आंकड़ा उपलब्ध कराने तथा संबंधित थाने को दुर्घटनाओं में पीड़ितों को एंबुलेंस उपलब्धता का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु नियमित रूप से अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय के पठन-पाठन में बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन, पेंटिंग कंपटीशन, विचार गोष्ठी का आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हिट एंड रन के शत प्रतिशत मामले को पूरी गंभीरता से लेकर मुआवजा हेतु त्वरित कार्रवाई करे। उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी घटित मामलों के आलोक में आवेदन प्राप्त कर मुआवजा हेतु अग्रेतर कार्रवाई करे। उन्होंने नगर निकायों को निर्देश दिया गया कि सड़क अतिक्रमण को लेकर लगातार अभियान चलाया जाए। साथ ही,अवैध पार्किंग,बिना निबंधित वाहन परिचालन, ओवरलोडिंग, निर्धारित रूट से इतर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जुर्माना व जब्ती की कार्रवाई प्रारंभ कराएं, जिसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जिले में दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित स्थलों की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि सभी चिन्हित स्थलों पर रोड एजेंसी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिए कि स्वयं जाकर देखे तथा वहाँ दुर्घटना को कम करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाएं, जिसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भी करे| उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार एवं यातायात पुलिस कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था आदि को लेकर भी सम्बन्धित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। अवैध पार्किंग, ओवरस्पीड करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए उनके चालान काटे जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके और और किसी के भी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन न किया जा सके। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में जिस किसी स्थान पर एक से अधिक बार सड़क दुर्घटना घटित हो गई है, उस स्थान पर अचूक रूप से रैंबल स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवा जाए, साथ ही उन सभी स्थलों की नियमित निगरानी कर दुर्घटना में कमी लाने हेतु लगातार प्रयास करे।उन्होंने कहा कि जिला परिवहन कार्यालय द्वारा नियमित रूप से हेलमेट की जांच अभियान चलाकर की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों द्वारा औचक रूप से मॉक ड्रिल के रूप में क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर कॉल कर यह जांच करनी चाहिए कि एंबुलेंस मंगाए जाने पर समय से पहुंच पा रही है या नहीं, इससे उनकी तत्परता का आकलन भी किया जा सकेगा। उक्त बैठक जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू,नगर आयुक्त उमेश भारती,सिविल सर्जन मधुबनी डॉ हरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे|

जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *