
बिहार : मधुबनी
14 फरवरी 2026 : आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बासोपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे सभी समुदायों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, ग्राम रक्षा दल के महामंत्री विजय कुमार साह, जिला सचिव राजा कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान, डामू पंचायत के मुखिया नवल किशोर झा, पूर्व मुखिया अनिसुल समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि महाशिवरात्रि पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ मनाया जाएगा तथा प्रशासन को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा|
जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



