नीलगायों से गेहूं की फसल बर्बादः महराजगंज में किसान परेशान, प्रशासन से मदद की गुहार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

31 दिसंबर 2025 : महराजगंज और गोरखपुर के सीमावर्ती इलाकों में रबी सीजन की गेहूं की फसल पर नीलगायों का प्रकोप बढ़ गया है। नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर खड़ी फसल को रौंद रहे हैं और चर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि नीलगायें रात-दिन फसल बर्बाद कर रही हैं। वे रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं, लेकिन नीलगायों को भगाना मुश्किल हो रहा है। किसानों के अनुसार, इस वजह से गेहूं की उपज में 50 प्रतिशत तक की कमी आ रही है। किसान भगवान दास ने बताया कि प्रशासन को तस्वीरें भेजने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महराजगंज जिले के भगवानपुर, छितही, फरेंदा और निचलौल जैसे कई गांवों में यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। उन्होंने स्थानीय विधायक और पूर्व विधायक जैसे जनप्रतिनिधियों को शिकायतें दी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान मोहन लाल ने यह भी बताया कि नीलगायों से हुए नुकसान पर बीमा क्लेम भी नहीं मिलता, क्योंकि इसे प्राकृतिक आपदा नहीं माना जाता। किसान संगठनों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से नीलगायों को पकड़ने या उन्हें स्थानांतरित करने की कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों ने सरकार से तत्काल नीलगाय के शिकार या उन्हें फंसाने की अनुमति देने की मांग की है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से फसल पर अतिरिक्त दबाव है। यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो रबी की फसल को पूरा नुकसान होने की आशंका है।

ब्लॉक ब्यूरो चीफ धानी डॉ शैलेन्द्र गुप्ता

 

 

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *