महाराजगंज में दर्दनाक घटना: पिता ने दो मासूम बेटों को मारकर खुद लगाई फांसी, घर में मिले तीनों के शव !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

8 मार्च 2026 : जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बेटों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है| जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात है और परिवार किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह काफी देर तक घर के अंदर से कोई हलचल नहीं दिखी और बच्चे भी बाहर नहीं दिखाई दिए। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने एसएसबी जवान महिला को फोन कर इसकी सूचना दी| सूचना मिलने पर महिला तुरंत घर पहुंची और काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए| बताया जा रहा है कि पिता ने पहले अपने दोनों बेटों को खिड़की से रस्सी के सहारे लटका दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है| इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *