परिषद ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत कर सौंपा ज्ञापन ! जिलाधिकारी के सदव्यवहार से कर्मचारियों में हर्ष ! कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा !
परिषद ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत कर सौंपा ज्ञापन ! जिलाधिकारी के सदव्यवहार से कर्मचारियों में हर्ष ! कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा !

परिषद ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत कर सौंपा ज्ञापन !

जिलाधिकारी के सदव्यवहार से कर्मचारियों में हर्ष !

कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

31 जुलाई 2025 : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल आज जनपद के नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा कर्मचारियों के समस्याओं से सम्बन्धित एक ज्ञापन सौंपा । परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के तरफ से कर्मचारियों के सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला जिलाधिकारी सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ साथ एक कुशल प्रशासक भी हैं।

उन्होंने बड़े ही गंभीरता पूर्वक कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उसके निवारण का भरोसा भी दिया कर्मचारियों के समस्याएं निम्नवत हैं – 


1. जनपद के सभी विभागों के कर्मचारियों / पेंशनर्स का दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा कार्ड शत प्रतिशत बनवाया जाए ।
2. जनपद के सभी विभागों के कर्मचारीयों / पेंशनरों का वेतन पेंशन प्रत्येक माह के 01 तारीख तक उनके बैंक खाते में भेज दिया जाए यदि IGRS पोर्टल पर लंबित मामलों के कारण वेतन रोके जाने का आदेश है तो यह सिर्फ संबंधित पटल सहायक और अधिकारी पर लागू हो ।
3. जनपद के सभी विभागों के कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका जीपीएफ एनपीएस / पासबुक ऑनलाइन और ऑफलाइन अपडेट किया जाए ।
4. सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों का समस्त देयक व उनकी पेंशन 30 दिनों के अंदर दिया जाए ।
5. मृतक आश्रित को एक महीने के भीतर नौकरी दी जाए तथा यह सुनिश्चित कराया जाए की सेवा के बदले उससे विभागीय अधिकारी / कर्मचारी किसी प्रकार का आर्थिक भ्रष्टाचार ना करें ।
6. कर्मचारियों को मिलने वाले चिकित्सा प्रतिपूर्ति की भुगतान के समय सीमा तय की जाए कर्मचारी के कार्यालय से लेकर सीएमओ ऑफिस और कोषागार तक की सभी कार्रवाई पूर्ण करते हुए 30 दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाए ।
7. पोर्टल बंद होने के कारण कर्मचारियों का ऑनलाइन एसीआर नहीं भरा पा रहा है कृपया पोर्टल खुलवाकर एसीआर भरवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए ।
8. लोकनिर्माण विभाग एवं विकास भवन सहित जनपद के सभी विभागों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए तथा वहां खराब पड़े शौचालय एवं बाथरूम का मेंटेनेंस कराने का आदेश दिया जाए ।
9. कोषागार में कर्मचारियों के किसी भी प्रकार के भुगतान को लंबित न किया जाए तथा उसे शीघ्र भुगतान किया जाए ।
10. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सरकार द्वारा एक मान्यता प्राप्त संगठन है, यह संगठन जनपद के सभी विभागों का प्रतिनिधित्व करता है, गोरखपुर में इस संगठन के लिए कोई कार्यालय आवंटित नहीं है, कृपया किसी सरकारी भवन में संगठन हेतु एक कार्यालय आवंटित किया जाए ।
11.सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों का विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाए जिसमें कर्मचारियों को सम्मानित कर उसे विदा किया जाए ।
स्वागत करने वालों में अशोक पांडेय रुपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल वरूण बैरागी राजेश मिश्रा अनिल द्रिवेदी अनुप कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव इजहार अली अशोक पांडे, श्याम नारायण शुक्ल, फुलई पासवान सन्त राम सवारियां राजू कुमार निसार अहमद आदि लोग मौजूद रहे ।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *