उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
28 नवंबर 2026 : तबीयत खराब होने के बावजूद एंबुलेंस चलाने में असमर्थता जताने का दावा, हादसा होने पर जिम्मेदारी से किया इनकार; जिला प्रशासन से जांच की मांग| जनपद गोरखपुर में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया और एक ग्रुप में वायरल हो रहे व्हाट्सऐप संदेश के अनुसार, सीएचसी बांसगांव की 102 एंबुलेंस पर तैनात हरिद्वार नामक पायलट ने संबंधित अधिकारियों से छुट्टी देने की गुहार लगाई है। वायरल संदेश में पायलट ने बताया है कि वह लगातार एक महीने से ड्यूटी कर रहा है। उसकी तबीयत ठीक नहीं है और अब वह एंबुलेंस चलाने में असमर्थ महसूस कर रहा है। उसने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उसे घर जाने के लिए छुट्टी दी जाए और उसकी जगह दूसरे पायलट की व्यवस्था की जाए। पायलट ने अपने संदेश में लिखा है कि, “मेरा नाम हरिद्वार पायलट, सीएचसी बांसगांव 102 पर कार्यरत हूं। मान्यवर, कंटिन्यू एक महीने से ड्यूटी कर रहा हूं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं एंबुलेंस चलाने में असमर्थ हूं, इसलिए पायलट भेजने का कष्ट करें।” इसके साथ ही दूसरे संदेश में उसने स्पष्ट रूप से लिखा है कि यदि एंबुलेंस से कोई दुर्घटना होती है तो उसमें उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
शैलेश त्रिपाठी की भूमिका पर उठ रहे सवाल:-
इस पूरे मामले में गोरखपुर में एंबुलेंस सेवा से जुड़े जिला प्रभारी बताए जा रहे शैलेश त्रिपाठी की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर एक पायलट को लगातार एक महीने तक ड्यूटी क्यों करनी पड़ रही है? यदि कर्मचारी की तबीयत खराब है और वह वाहन चलाने में असमर्थता जता रहा है, तो उसकी जगह दूसरे पायलट की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा में चालक की शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहद महत्वपूर्ण होती है। लगातार ड्यूटी और आराम की कमी से न केवल कर्मचारी की सेहत प्रभावित हो सकती है, बल्कि मरीजों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।
गोरखपुर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग:-
राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन के पदाधिकारियों ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की बात कही है। संगठन का कहना है कि यदि पायलट की शिकायत सही है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि लगातार ड्यूटी कराने, छुट्टी न देने या कर्मचारी की सुरक्षा की अनदेखी के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो मामले को संबंधित उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी। शैलेश त्रिपाठी की भूमिका की भी जांच कराई जानी चाहिए।
बड़ा सवाल:- जब एंबुलेंस सेवा मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए संचालित की जाती है, तो उसे चलाने वाले पायलट की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



