उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
28 नवंबर 2026 : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी रहे। मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सामाजिक न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया। उनका जीवन हमें शिक्षा, संघर्ष और संगठित होकर समाज एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, उनके संघर्षों, सामाजिक योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में समानता, न्याय, शिक्षा और अधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित किया। भारतीय संविधान के निर्माण में उनका योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने तथा संविधान की मूल भावना के अनुरूप राष्ट्र और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, विधायक अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, रामलखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अशोक मौर्या, संतोष शुक्ला, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, जिला सह मिडिया प्रभारी अमन वर्मा, आशा विश्वकर्मा, नीरज कनौजिया सहित आदि कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र नारायन दास की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


