गुलरिहा थाना क्षेत्र के करमहा बुजुर्ग गांव के बरई टोला में बुधवार सुबह आम के बगीचे में एक युवक का शव !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

25 नवंबर 2026 : गुलरिहा थाना क्षेत्र के करमहा बुजुर्ग गांव के बरई टोला में बुधवार सुबह आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बगीचे की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना गांव में दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर भटहट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने आसपास के गांवों में युवक की पहचान कराने के लिए पूछताछ की है। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। शव को चादर के फटे हुए टुकड़े से पेड़ पर लटकाया गया था। ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटकाया गया होगा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts