उत्तर प्रदेश : महराजगंज
14 अगस्त 2026 : भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना श्यामदेउरवा पुलिस, SWAT और SOG की संयुक्त टीम ने पिपराइच-परतावल मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास एक पिकअप वाहन को घेरकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान वाहन से 4,350 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, एक पिकअप वाहन और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए| पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि गोरखपुर-पिपराइच के रास्ते पिकअप वाहन में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप लाकर परतावल बाजार के रास्ते नेपाल भेजने की तैयारी है। सूचना पर संयुक्त टीम ने बसहिया मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोक लिया| तलाशी में नीले रंग के प्लास्टिक बोरे में रखे गत्ते के पैकेट से CEREJACK DIAZEPAM INJECTION IP के 2,000 एम्पुल और BUPRENORPHINE INJECTION IP के 2,350 एम्पुल बरामद हुए। सभी इंजेक्शन 2 एमएल के बताए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन संख्या UP56AT5866 और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।
बिहार के सप्लायर से जुड़ा नेटवर्क
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे संगठित गिरोह के माध्यम से लंबे समय से भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बिहार के टिंकविल उर्फ पिंकू नामक व्यक्ति से दवाओं की आपूर्ति होने की बात बताई है। आरोपियों के अनुसार व्हाट्सएप कॉल के जरिए दवाओं का ऑर्डर दिया जाता था और बताए गए बैंक खातों में भुगतान किया जाता था। पुलिस ने बताया कि बरामद दवाएं चिकित्सकीय उपयोग में डॉक्टर की सलाह पर दी जाती हैं, लेकिन इनका अवैध रूप से नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इनके दुरुपयोग से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम, बेहोशी और ओवरडोज जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर हुसैन (45) निवासी लोहरौली, थाना ठूठीबारी, गोविंद प्रसाद (55) निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी और सचिन (19) निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जाकिर हुसैन और गोविंद प्रसाद थाना ठूठीबारी के हिस्ट्रीशीटर हैं। जाकिर के खिलाफ पूर्व में NDPS एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं, जबकि गोविंद प्रसाद के खिलाफ भी NDPS एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
श्यामदेउरवा थाने में मु0अ0सं0 230/2026, धारा 8/22(c)/23(c) NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद नशीली दवाओं की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में आती है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर रेंज एस. चन्नप्पा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। संयुक्त टीम में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह समेत SWAT और SOG के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



