उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
23 नवम्बर 2026 : भरोहिया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुर्कवलिया के मुस्लिम चौराहे पर विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर जनपद के साथ-साथ आसपास के जनपदों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। प्रतियोगिता में अरविंद मेहदावल और दीपेंद्र धरमपुर के बीच शानदार मुकाबला हुआ, जिसमें दीपेंद्र धरमपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर जीत हासिल की और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं ब्रह्मानंद जमुहरा मेहदावल और बलराम औसिया के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। राजन चकिया और पवन सरहरी के बीच भी कांटे की टक्कर हुई, जिसका परिणाम बराबरी पर रहा। इसी क्रम में राज पासवान आभूराम तुर्कवलिया और शिवा पीपीगंज के बीच रोमांचक कुश्ती हुई, जिसमें राज पासवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर जीत दर्ज की। महिला पहलवानों ने भी अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। कविता महराजगंज और रागिनी खुटहन के बीच मुकाबला हुआ, जो अंत तक रोमांचक रहने के बाद बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं कविता निषाद, स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की पहलवान ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। दंगल में छोटे-बड़े पहलवानों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रामनेवास, ओसामा जौहर पहलवान, भूवर पहलवान घुनघुन कोठा और रामहरख पहलवान उस्का ने निभाई। वहीं कमेंट्री की जिम्मेदारी रेलवे के पहलवान शैलेश यादव ने संभाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन यादव, 320 कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भावी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रहे। इस विराट दंगल प्रतियोगिता के मुख्य आयोजकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर पासवान, पूर्व आर्मी अब्दुल एजाज खान, शमसुद्दोहा, सत्यपाल यादव, विमलेश पासवान एवं सर्वेश पासवान प्रमुख रूप से शामिल रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




