मृतक की पहचान भद्रसेन गिरी के रूप में हुई, रेलवे विभाग में माली के पद पर थे कार्यरत; परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
16 नवंबर 2026 : फरेंदा क्षेत्र के आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन परिसर स्थित अधिकारी विश्रामालय में एक रेलवे कर्मचारी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान भद्रसेन गिरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे विभाग में माली के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के एक रिश्तेदार ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कर्मचारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर रेलवे विभाग और स्थानीय क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



