घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, छठी मइया के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
16 नवंबर 2026 : पीपीगंज विकास खण्ड जंगल कौड़िया के ग्राम सभा रायपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रायपुर स्थित छठ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। छठ पर्व को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला| महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। शाम होते ही महिलाएं गाजे-बाजे और छठी मइया के पारंपरिक गीतों के साथ पूजा सामग्री, फल, फूल और प्रसाद से सजे दउरा लेकर घाट पर पहुंचीं। घाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाट पर बाल्मिकी गौड़, सर्वेश तिवारी, त्रिभुवन, रामजीत निषाद, बृजेन्द्र यादव, देवेश तिवारी, शशीकान्त गौड़, अमित गौड़, मनीष सहानी समाजसेवी जुबेर अली सहित तमाम श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। छठी मइया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक बनी रही।छठ महापर्व के दौरान गांव में आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मइया की बड़ी संख्या लोगों ने आराधना की।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



