विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी का एहसास कराने के लिए दिव्या पब्लिक स्कूल की अनूठी पहल !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
14 नवंबर 2026 : बाल दिवस के अवसर पर चेहरी स्थित आईटीएम कैंपस महराजगंज में संचालित दिव्या पब्लिक स्कूल में एक अनूठी एवं प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवनीश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से एक दिन के लिए कक्षा 11 की छात्रा रोशनी को प्रधानाचार्य तथा छात्र चंदन को उपप्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा।इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि फाइनेंस डायरेक्टर आईटीएम ग्रुप श्री अरविंद वर्मा व विशिष्ट अतिथि नूरदीन खान सहायक आचार्य मैकेनिकल विभाग आज के प्राचार्य को बुके भेंट कर सम्मानित किया| इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री मिश्र ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता को पहचानने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अपार संभावनाएं छिपी होती हैं। आवश्यकता है उन्हें उचित अवसर और मंच प्रदान करने की विद्यालय परिसर में आयोजित बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने आकर्षक फूड स्टॉल लगाकर अपनी उद्यमशीलता, रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सौंपे गए पदों एवं जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन किया। इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम में पाठ्यक्रम समन्वयक उमेश द्विवेदी, शैल श्रीवास्तव, विद्यालय के चीफ अकाउंटेंट सूरज वरुण सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



