उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
3 नवंबर 2026 : ऊर्जाचल क्षेत्र में कथित सूदखोरी का कारोबार एक गंभीर सामाजिक एवं आर्थिक समस्या के रूप में उभर रहा है। आर्थिक जरूरतों और पारिवारिक मजबूरियों के चलते कर्ज लेने वाले जरूरतमंद लोग ऊंचे ब्याज के कथित जाल में फंसकर अपनी जमा-पूंजी तक गंवाने को मजबूर हो रहे हैं। छोटी रकम से शुरू होने वाला कर्ज ब्याज के बोझ तले कई गुना बढ़ जाता है, जिससे परिवार आर्थिक संकट के साथ मानसिक प्रताड़ना का भी सामना करते हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष दीपक सिंह ने पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र को पत्र लिखकर क्षेत्र में कथित सूदखोरी के कारोबार की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में एक ताजा मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि रेहटा निवासी सेवानिवृत्त एनसीएल कर्मी लालजी यादव अपनी बेटी के इलाज के लिए आर्थिक जरूरत पड़ने पर प्रमोद केसरी से ब्याज पर धन लेने को विवश हुए थे। आरोप है कि कम पढ़े-लिखे होने का फायदा उठाकर उनसे चेकबुक और पासबुक ले ली गई तथा कुछ चेकों पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए। मामले में अजय केसरी, जिनकी राशन की दुकान बताई जाती है, पर भी कथित तौर पर गलत तरीके से उधारी दर्शाकर बैंक खाते से लगभग 27 लाख रुपये निकालने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस पूरे प्रकरण में बैंक लेन-देन, चेक के इस्तेमाल, कथित उधारी और संबंधित दस्तावेजों की जांच आवश्यक बताई गई है। दीपक सिंह ने कहा कि सूदखोरी केवल आर्थिक शोषण का विषय नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंद और असहाय परिवारों के सामाजिक सम्मान, मानसिक शांति एवं भविष्य को भी प्रभावित करती है। यदि किसी व्यक्ति की मजबूरी का लाभ उठाकर ऊंचे ब्याज पर धन देने, दस्तावेज अपने कब्जे में रखने अथवा बैंक खातों से अनधिकृत धन निकासी जैसी गतिविधियां की जा रही हैं, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, संबंधित बैंक खातों और लेन-देन का विवरण खंगालने तथा शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जाचल क्षेत्र में सूदखोरी से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जांच की जानी चाहिए, ताकि आर्थिक मजबूरी में कर्ज लेने वाले गरीब, श्रमिक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कथित आर्थिक शोषण से मुक्ति मिल सके और आम नागरिकों का कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हो।
स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



