उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
3 नवंबर 2026 : अनपरा कॉलोनी के ऑपरेटिंग स्टॉफ मनोरंजन केंद्र में चल रहे अनपरा प्रीमियर लीग सीजन- 5 के फाइनल में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने औड़ीमोड़ इंडियंस को 8 विकेट से हराकर चैंपियन बनी । तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में रेनुसागर हिंदुस्तानी को हरा अनपरा लायंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 23 अक्टूबर से प्रारंभ इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों के 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । औड़ीमोड़ इंडियंस ने 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 48 रन बनाये जिसमें प्रदीप-मनोज ने 16-16 रन बनाए, ओमी ने 3, विनोद यादव ने 2 विकेट लिए जवाब में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने 4.4 ओवरों में बिना विकेट खोए लक्ष्य को पा लिया, दिलीप 25 नाबाद, कप्तान राजकुमार जायसवाल ने 20 नाबाद बनाये व 1 विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया । मैन ऑफ द सीरीज ऊर्जान्चल टाइगर्स के दिलीप सिंह, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डिबुलगंज सुपरस्टार्स के शिवम सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज परासी सुपरकिंग्स के कप्तान अशोक सम्राट, सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी डिबुलगंज सुपरस्टार्स के अनुराग पासवान, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रेहटा वारियर्स के मोहन गुप्ता को दिया गया । अम्पायर की भूमिका सुनील गुप्ता, आशुतोष राय, स्कोरर ऋषभ श्रीवास्तव, कुलदीप रहे । विजेता टीम को 25 हजार नगद व ट्रॉफी मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के क्रीड़ा समन्वयक सहायक अभियंता इं.धर्मेंद्र कुमार, सहायक अभियंता इं.शैलेष यादव द्वारा दिया गया वहीं उपविजेता टीम को 15 हजार नगद व ट्रॉफी समाजसेवी संजय उपाध्याय, सहायक अभियंता इं.रोहित राय द्वारा दिया गया । तृतीय स्थान की ट्रॉफी अनपरा लायंस को अधिशासी अभियंता इं.भरत यादव द्वारा दिया गया । इस मौके पर ऑपरेटिंग स्टॉफ मनोरंजन केंद्र के अध्यक्ष कृष्णा कुमार, उपाध्यक्ष महबूब, सचिव, सतेंद्र कुमार, क्रीड़ा सचिव संदीप रमन, कोषाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, लेखानिरीक्षक कपिलदेव सिंह, सोनू पनिका, विनोद यादव, पीयूष गुप्ता, आकाश, विशाल पनिका, वैभव, अंशुमान आदि उपस्थित रहे ।
स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



